• Thu. Jun 11th, 2026

78 लाख की स्मैक सहित हसीन तोता गिरफ्तार

ByJanwaqta Live

May 13, 2026

हरिद्वार,। धर्मनगरी में नशा तस्करी कर रहे हसीन तोता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 78 लाख रूपये आंकी गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज नशा तस्करी की सूचना के बाद कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान संयुक्त टीम को बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *