देहरादून,। नवविवाहित के साथ मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में देहरादून के कैंट थाने में पति, सास व ननद के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले का जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2025 में परिजनों की सहमति से उसने अंकित से प्रेम विवाह किया था। अंकित हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी सास आशा देवी ने दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए।
पीड़िता ने बताया कि उनकी ननद ने भी ताने मारे कि उसे सोने का हार गिफ्ट नहीं किया गया। छोटी-मोटी बात पर वह ताने मारने लगे और वह जो खाना बनाती थी, वह कुत्तों को खिलाया जाता था। कुछ दिन बाद जब उन्होंने गर्भवती होने की सूचना पति, सास और ननद को दी तो वह खुश होने के बजाए आग बबुला हो गए और कहने लगे कि उन्हें कोई बच्चा नहीं चाहिए। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गए तो वहां गर्भवती होने की पुष्टि हुई। घर पहुंचने पर पति ने मारपीट की और पेट पर जोर से लात मारी। जब वह बचने के लिए अपनी सास और ननद के पास गई तो उन्होंने अपने बेटे का साथ देते हुए उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की।
उसके बाद पीड़िता ने यह बात अपने मायके में बताई तो उन्होंने कहा कि बच्चा होने पर सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद भी आरोपियों ने उनके पेट पर हमला किया, जिसके चलते उन्हें ब्लीडिंग होने और भ््राूण खराब हो गया। साथ ही 30 जनवरी को उनका पति अस्पताल लेकर गया और धोखे में रखकर गर्भपात करवा दिया। बीमार हालत में उसे मायके में छोड़कर चला गया। थाना कैंट प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया है कि महिला की शिकायत के आधार पर पति अंकित गोयल, सास आशा देवी और ननद आकांक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
