• Fri. Jun 19th, 2026

नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

ByJanwaqta Live

Jun 15, 2026

देहरादून,। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और उससे ठीक पहले लीग को बड़ा वित्तीय बढ़ावा मिला है। एलपीएल के प्रमोटर इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफजेड, एलएलसी (आईपीजी) को अमेरिका स्थित एक लिस्टेड कंपनी से मल्टी-मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त हुई है।
आईपीजी ने फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया इंक. (फ्लैश) के साथ अपना रणनीतिक ऑल-स्टॉक विलय पूरा कर लिया है, जिसके तहत एलपीएल सहित उसके टी20 लीगों के व्यावसायिक अधिकारों का पोर्टफोलियो नैस्डैक-लिस्टेड प्लेटफॉर्म यूग्रो के साथ जुड़ गया है।
यह कदम आईपीजी और उसके द्वारा संचालित लीगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे वे बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए तैयार एक सार्वजनिक रूप से संचालित ढांचे का हिस्सा बन गए हैं। इस नई संस्थागत संरचना के समर्थन से आईपीजी अगले दो वर्षों में एलपीएल को और अधिक भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगा।
एलपीएल के लिए यह बदलाव अधिक संगठित और विकास-केंद्रित दौर की शुरुआत का संकेत है। हालांकि एलपीएल की इंटेलेक्चुअ प्रॉपर्टी का मालिकाना हक श्रीलंका क्रिकेट के पास रहेगा, लेकिन आईपीजी के पास लीग के विशेष व्यावसायिक और मीडिया अधिकार बने रहेंगे। अब इन्हें संस्थागत पूंजी, बेहतर प्रशासनिक मानकों और दीर्घकालिक विस्तार योजनाओं का समर्थन भी प्राप्त होगा।
आईपीजी ग्लोबल के संस्थापक और अध्यक्ष अनिल मोहन ने कहा, इस नए विकास का सबसे बड़ा लाभ एलपीएल को मिलेगा। सार्वजनिक रूप से संचालित संरचना में शामिल होने से लीग का जिम्मेदारीपूर्वक विस्तार करने की हमारी क्षमता मजबूत हुई है। अधिक पारदर्शिता, पूंजी तक पहुंच और बेहतर प्रशासनिक मानकों के साथ हम फ्रेंचाइजी मूल्य बढ़ाने के लिए बेहतर स्थिति में हैं, जबकि दीर्घकालिक व्यावसायिक अनुशासन भी बनाए रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *