• Thu. Jun 25th, 2026

बनेगा भारत का सबसे बड़ा डिलीवरी इन मिनट्स नेटवर्क

ByJanwaqta Live

Jun 24, 2026

देहरादून,। अमेजन ने अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सेवा अमेजन नाउ का विस्तार करते हुए इसे देश के 300 से अधिक शहरों तक पहुंचाने की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य भारत का सबसे बड़ा श्डिलीवरी इन मिनट्सश् नेटवर्क तैयार करना है। लॉन्च के बाद से अमेजन नाउ के ऑर्डर हर तिमाही दोगुने हुए हैं, जिससे यह अमेजन इंडिया के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स इकाई बन गई है। अमेजन अपने विशेष फुलफिलमेंट नेटवर्क का विस्तार कर ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक उत्पादों की सबसे व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। इसके तहत हजारों उत्पाद मिनटों या कुछ घंटों में, 10 लाख से अधिक उत्पाद उसी दिन, 40 लाख से अधिक उत्पाद अगले दिन और लाखों अन्य उत्पाद मुफ्त, तेज और असीमित प्राइम डिलीवरी के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे।
अपने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कारोबार से जुड़े दसियों हजार डिलीवरी सहयोगियों के कल्याण के लिए ‘सम्मान’ नामक विशेष कार्यक्रम की भी घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि परिचालन और सहयोगी कल्याण के लिए हाल ही में घोषित 30 करोड़ डॉलर के निवेश का एक हिस्सा इस कार्यक्रम के विस्तार और मजबूती पर खर्च किया जाएगा।
अमेजन इंडिया के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने कहा, “अमेजन इंडिया के इतिहास में अमेजन नाउ सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स इकाई बन गई है, लॉन्च के बाद से इसके ऑर्डर हर तिमाही दोगुने हुए हैं और ग्राहकों, खासकर प्राइम सदस्यों, से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सुरक्षित कामकाजी माहौल मिलेगा।“ अमेजन नाउ अभी 50 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा दे रहा है और यह 15 से अधिक महानगरीय और गैर-महानगरीय शहरों जैसे बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अमृतसर और कोच्चि में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *