• Thu. Jun 25th, 2026

आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने रूद्रपुर में किया नई शाखा का शुभारंभ

ByJanwaqta Live

Jun 24, 2026

रुद्रपुर,। आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एबीएचएफएल) ने रुद्रपुर में नई शाखा के शुभारंभ के साथ उत्तराखंड में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है। यह विस्तार कंपनी की देशभर में अपने वितरण नेटवर्क के विस्तार की व्यापक योजना का हिस्सा है। इस नई शाखा के साथ उत्घ्तराखंड में एबीएचएफएल की कुल शाखाओं की संख्या 5 हो गई है, जिससे तेजी से बढ़ते बाजारों में इसकी मौजूदगी और मजबूत होगी तथा ग्राहकों तक पहुंच भी बेहतर होगी।उत्तराखंड के प्रमुख औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र के रूप में रुद्रपुर में आवास की मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, बेहतर होते बुनियादी ढांचे और वेतनभोगी तथा स्वरोजगार से जुड़े लोगों की बढ़ती संख्या के चलते किफायती और अनौपचारिक आवास श्रेणियों में मांग को मजबूती मिल रही है। इस नई शाखा के माध्यम से एबीएचएफएल ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुरूप गृह ऋण समाधान उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपनी आवास संबंधी जरूरतों को अधिक आसानी और सुविधा के साथ पूरा कर सकें।
लॉन्च के अवसर पर एबीएचएफएल ग्राहकों को शून्य लॉगिन फीस के साथ 50 लाख रुपये तक के ऋण की मौके पर मंजूरी की विशेष पेशकश कर रहा है। यह ऑफर 24 जून से 30 जून 2026 तक मान्य रहेगा।आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ पंकज गाडगिल ने कहा, कि उत्तराखंड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण विकास बाजार है। मजबूत मांग और बढ़ती आकांक्षाओं को देखते हुए हम अपनी क्षेत्रीय मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *