• Mon. Jun 29th, 2026

वाकथन मार्च कर विश्व में बंधत्व बढ़ाने का संदेश दिया

ByJanwaqta Live

Jun 29, 2026

मसूरी,। विश्व भर के फ्रीमेसन हर वर्ष विश्व बंधुत्व दिवस पर यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे मनाता है इसी कड़ी में मासोनिक फ्रेटरनिटी मसूरी ने फ्रीमेसन एवं अपने परिवारों ने झूला घर शहीद स्थल से लॉज डलहौजी नबंर 10 तक वाकथन मार्च कर विश्व में बंधत्व बढाने का संदेश दिया।
विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष में निकाले गये मार्च में लॉज डलहौजी के सदस्य हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे जिसमें भाईचारा बढाने का संदेश लिखा था वहीं विश्व बंधुत्व के नारे भी लगा रहे थे। जन कल्याण के लिए किये गये मार्च का उदददेश्य पर्यटकों तक विश्व बंधुत्व का संदेश पहुचाना था ताकि लोग आपस में भाईचारा बनाये। इस मौके पर बताया गया कि इस बार यह कार्यक्रम दो चरणों में किया गया पहले चरण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया व दूसरे चरण में मार्च निकाला गया।  संस्था के अध्यक्ष वरशिपफुल मास्टर शैलेंद्र करनवाल ने बताया की यह आयोजन देश भर के मासोनिक केंद्रो में एक साथ आयोजित किया जाता है जिससे जनता में सामूहिक रूप से भाईचारा का संदेश पहुंच सके। इस वाक में फ्रीमेसन के अलावा उनके परिवार तथा ब्रदर प्रमोद साहनी,  ब्रदर मनचंदा, ब्रदर हरजीव दुग्गल, ब्रदर अमित वैश, ब्रदर मनमोहन करनवाल, ब्रदर विनेश संगल सहित कई फ्रीमेसन ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *