• Fri. Jul 3rd, 2026

लायंस क्लब ने चिकित्सकों व सीए को किया सम्मानित

ByJanwaqta Live

Jul 1, 2026

मसूरी,। लायंस क्लब मसूरी ने डॉक्टर्स डे व चार्टर एकाउंट डे पर कार्यक्रम आयोजित कर पांच चिकित्सकों सहित एक सीए को सम्मानित किया। मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में लायंस क्लब मसूरी ने डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया व क्लब अध्यक्ष राजन बिरमानी ने सभी चिकित्सकों का स्वागत किया।
इस मौके पर क्लब की ओर से उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. खजान सिंह चैहान, डा. सुशील सैनी, डा. बीना , डा. हिमानी पयाल, डा.सृष्टि कर्णवाल, सहित सीए जगजीत सिंह सैनी को शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष राजन बिरमानी, तेजपाल सिंह, अतुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विजेंद्र चैधरी, एमपीएस खुराना, आभा अग्रवाल, इंद्रजीत खुराना, हरजिंदर कौर, निशु विरमानी, सतीश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अशोक मित्तल आदि मौजूद रहे। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *