देहरादून,। श्री राम मंदिर समिति दीप लोक कॉलोनी एवं श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 16 जुलाई को 29वीं श्री श्री जगन्नाथ श्री गुंडिचा रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री श्री जगन्नाथ जी श्री गुंडिचा रथ यात्रा आयोजन समिति के शक्तिपुत्र डॉ. एससी शतपथी ने आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई को देहरादून के ही शहरी क्षेत्र में आयोजित होने जा रही इस यात्रा का शुभारंभ पूरी तरह से भव्यतम होगा और जगन्नाथ जी के दर्शन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 16 जुलाई 2026 को श्री श्री जगन्नाथ पुरी जी मंदिर ओडिसा की तर्ज पर अपनी देवभूमि बद्री केदार उत्तराखंड देहरादून में निकलने वाली 29वी गुडींचा विश्व विख्यात प्रभु श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा की भव्यता बहुत ही आकर्षक रहेगी प् उन्होंने कहा कि विगत लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ अपने कक्ष में विराजमान श्री श्री जगन्नाथ जी के आज सायं काल में पूजा अर्चना के पश्चात कपाट खोले जाएंगे। कपाट खुलने के पश्चात प्रभु अपने भक्तों को नवयौवन स्वरूप में दर्शन देंगे और उनकी दशावतार आरती होगी।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे संजय गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम श्री राम मंदिर दीप लोक कॉलोनी बल्लूपुर रोड देहरादून में विराजमान मूर्तियों का अभिषेक वेद मंत्रों द्वारा शक्तिपुत्र डॉ सुबास चंद्र शतपथी एवं पंडित श्री पुरुषोत्तम डिमरी द्वारा मंगल स्नान प्रातः 7.30 बजे किया जाएगा, इसके पश्चात छेनापटटा किया जाएगा। छेनापटटा के उपरांत श्री जगन्नाथ पुरी की भांति प्रभु की सामूहिक दशावतार आरती होगी। दशावतार आरती होने के पश्चात प्रतिमाओं के आलट, चामर, हरि नाम संकीर्तन और हरी बोल के जोरदार जय घोष के साथ प्रातः 8.30 बजे पाड़ी पहुंडी विजे किया जाएगा। इसके पश्चात कर्मश श्री सुदर्शन जी, श्री बलभद्र जी, श्री सुभद्रा जी और श्री श्री जगन्नाथ जी को पंहुदी विजे (चला चला कर) सुसज्जित रथ की तीन बार प्रदक्षिणा करवा कर नंदी घोष रथ में विराजमान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री या फिर उनके प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। सारची मनीष अरोड़ा आदि मंदिर के अध्यक्ष एवं कमेटी परंपरा अनुसार छहरा पहरा करने के पश्चात धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व विष्णु प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार हरि बोल का जय घोष, हरि नाम संकीर्तन आदि के साथ रथ खींचने का भव्य एवं अद्भुत कार्यक्रम प्रारंभ होगा। तत्पश्चात कृष्णनगर चैक पर श्री स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर जो प्रभु की गुढींचा मौसी का घर भी कहा जाता है यहां यात्रा का रथ यात्रा की परंपरा के अनुसार पहला पड़ाव होगा, जहां प्रभु का पूजन अर्चन किया जाएगा और उनको श्रृंगार माल्यार्पण अलंकार वत्र आदि की सामग्री भेंट कर मिष्ठान फल आदि का भोग लगाकर रथ यात्रा में उपस्थित भक्तों का स्वागत किया जाएगा प् रथ यात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ कनॉट प्लेस, घंटाघर से घूम कर पलटन बाजार धामा वाला, तथा वहां से रामलीला बाजार, साई मंदिर, तिलक रोड से होते हुए पुनः बिदाल पुल चैक से कनॉट प्लेस होते हुए श्री राम मंदिर में विश्राम लेगी। इस अवसर पर विशाल भंडारे, प्रसाद का भी आयोजन किया गया है।
दून में 16 जुलाई को होगा श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन
