• Sat. Jul 18th, 2026

आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माताओं को पोर्टल पर ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण

ByJanwaqta Live

Jul 14, 2026

देहरादून,। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें उत्तराखंड की तरफ से डॉ मिथिलेश कुमार राज्य औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी उत्तराखंड एवं डॉ आलोक शुक्ला सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा भारत सरकार द्वारा लागू म-ंनेींकीप पोर्टल के सन्दर्भ में राज्य के औषधि निर्माताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयुर्वेदिक, सिद्ध एवं यूनानी औषधियों के निर्माण एवं लाइसेंस प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन माध्यम से संचालित किए जाने के उद्देश्य से पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माताओं तथा औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को पोर्टल के संचालन एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राज्य औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखण्ड डॉ0 मिथिलेश कुमार की उपस्थिति में  आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पोर्टल के माध्यम से अब आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधियों के निर्माण से संबंधित लाइसेंस निर्गमन सहित अन्य सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन संपादित की जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में औषधि निर्माताओं एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों को पोर्टल पर आवेदन, लाइसेंस प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में संबंधित आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माताओं तथा परीक्षण प्रयोगशालाओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों ने  अपने क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त औषधि निर्माताओं एवं परीक्षण प्रयोगशालाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *