• Wed. Jul 22nd, 2026

युवा अंग्रेजी लेखक समीर पंवार की पुस्तक स्टेला वर्जम का लोकार्पण

ByJanwaqta Live

Jul 21, 2026

मसूरी,। मसूरी के छात्र व युवा लेखक समीर पंवार की नवीनतम अंग्र्रेजी पुस्तक स्टेला वर्जम का नयी दिल्ली स्थित प्रसिद्ध लिवर एण्ड बिलियरी साइन्स इन्सटीट्यूट में विश्वप्रसिद्ध यकृत रोग विशेषज्ञ डॉ. एस के सरीन ने लोकार्पण किया किया।
पुस्तक 48 प्रतीकात्मक कविताओं का एक नायाब संकलन है जो अपने प्रणय और करुणा की पंक्तियों के माध्यम से पाठकों से सम्प्रेषण करता है। स्टेला वर्जम लैटिन शब्द हैं जिनका अर्थ है सितारों की कहानी। इस संकलन की प्रत्येक कविता इस अंदाज से लिखी गयी है कि इनसे निकली हुई सीख, सुझाव तथा जीवन के कई मूल्य इस संसार को और भी सुन्दर बनाने में सहयोगी हो सकते हैं। मसूरी निवासी समीर पँवार सम्प्रति देहरादून स्थित आई एम एस यूनीजन यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में पीएच.डी. कर रहे हैं तथा एमपीजी कालेज मसूरी के प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार के पुत्र है। मसूरी निवासी समीर पंवार की कविताओं का एक संकलन रिन्गिंग रिपल्स पहले ही पाठकों के बीच काफी चर्चित हो चुका है। समीर का संबंध हिमालय की नगरी मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी से है। उत्कृष्ट साहित्य को पढना और बैडमिंटन खेलना इनका प्रिय शौक है। लोकार्पण के अवसर पर लेखक समीर पंवार के पिता डा. सुनील पंवार व माताजी भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *