• Wed. Jul 29th, 2026

कांग्रेस ने विनोद चमोली के हीरा सिंह बिष्ट संबंध में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की

ByJanwaqta Live

Jul 28, 2026

देहरादून,। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप महामंत्री राजेंद्र शाह और अजय सिंह ने आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में भाजपा के प्रवक्ता और विधायक विनोद चमोली के उसे बयान को ओछा और बचकाना बताया है जिसमें उन्होंने दिवंगत कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट की कांग्रेस पार्टी द्वारा उपेक्षा किए जाने का झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया है। कांग्रेस के तीनों नेताओं ने कहा है कि विनोद चमोली को कांग्रेस के आंतरिक मामलों में बोलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा में जो घटनाएं घट रही हैं उन पर ध्यान देना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ से जिस तरह से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर तमाचा लगा है वह सारी दुनिया में आज चर्चा का विषय है और उन्होंने कहा इसी तरह से उत्तर प्रदेश में जोहर विश्वविद्यालय को लेकर जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुंह की खानी पड़ी है वह भी स्पष्ट दर्शाता है कि भाजपा अब चंद दिनों की मेहमान रह गई है और बुलडोजर राज अब कुछ ही दिनों का मेहमान है।
उन्होंने भाजपा के कई नेताओं द्वारा मंदिरों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने को निशाना बताते हुए कहा कि भाजपा चोरों का एक गिरोह बनकर रह गई है। उन्होंने कहा हीरा सिंह बिष्ट जैसे ईमानदार और प्रतिष्ठित नेता जिन्हे कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का जहां पद हासिल था वही वह कांग्रेस के सबसे बड़े मजदूर संगठन इंटक के भी अध्यक्ष थे और जिस दिन उनकी अंत्येष्टि की गई उसे दिन भी हजारों कांग्रेस जनों की उपस्थिति में जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह ने उन्हें तिरंगा ध्वज चढा कर विदाई दी। उन्होंने कहा कांग्रेस में यही सर्वोच्च सम्मान की परंपरा है। उन्होंने कहा कि जो बयान विनोद चमोली ने दिया है वह खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा विनोद चमोली अपने घर को देखें क्योंकि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरे के घरों में पत्थर नहीं फेंका करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *