• Tue. Aug 4th, 2026

कांवड़ मार्ग पर बनीं 4 ‘ग्रीन चैकी’, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की पहल

ByJanwaqta Live

Aug 3, 2026

हरिद्वार,। कांवड़ मेला-2026 को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए नगर निगम हरिद्वार ने कांवड़ मार्ग पर 4 ‘ग्रीन चैकी’ स्थापित की हैं। पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल और सीसीआर चैक पर बनी इन चैकियों पर स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जागरूक कर रहे हैं। प्लास्टिक पॉलीथिन रखने वाले श्रद्धालुओं से उसे लेकर बदले में कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग निःशुल्क दिए जा रहे हैं। निगम का उद्देश्य प्लास्टिक का उपयोग घटाकर लाखों श्रद्धालुओं तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना है। इस पहल का निरीक्षण कृष्णा नगर वार्ड पार्षद परमिंदर सिंह गिल ने किया और इसे अनुकरणीय बताया। अभियान नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार के निर्देशन में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *