• Mon. Aug 10th, 2026

जिला प्रशासन के निर्देश पर गनहिल में अवैध निर्माण सील

ByJanwaqta Live

Aug 8, 2026

मसूरी,। अत्यधिक वर्षा के कारण कचहरी परिसर स्थित भवन व स्टाफ क्वार्टर के अंदर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण कुछ भवन क्षतिग्रस्त हो गये थे। इस संबंध में जिला प्रशासन व एसडीएम मसूरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी ने बोल्डर गिरने के कारणों की जांच की जिसमें पाया गया कि पहाड़ी के उपरी हिस्से में कमल भंडारी नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध खनन कार्य निर्माण करने के लिए किया जा रहा है जिसके कारण बोल्डर का नीचे की तरह कचहरी परिसर में गिरना प्रमुख कारण पाया गया। जांच के बाद जिला प्रशासन व एसडीएम ने आपदा के दृष्टिगत प्रश्नगत अवैध खननकर्ता के विरूद्ध जनहित की धारा 153 बीएनएसएस के अतंर्गत तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए प्रश्नगत भवन को एसडीएम के आदेश के अनुपालन में नगर पालिका मसूरी, एमडीडीए तथा जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने थाना मसूरी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थल को सील कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *