• Tue. Aug 11th, 2026

सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में आयोजित डिबेट में दून स्कूल ने बाजी मारी

ByJanwaqta Live

Aug 9, 2026

मसूरी,। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में ब्रदर जेजी मास्टरसन एंड सीजे बर्गिन मैमोरियल डिबेट 2026 का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में रॉयल ग्लोबल स्कूल व वंदया इंटरनेशनल स्कूल गुवाहटी, बिशप कॉटन स्कूल व ऑकलैंड हाउस स्कूल शिमला, वसंत वैली स्कूल न्यू दिल्ली, सेंट जोसेफ अकेदमी देहरादून, सेंट जूड्स स्कूल देहरादून, कॉनवेंट ऑफ जीसस एंड मेरी देहरादून, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, द दून स्कूल देहरादून व मेजबान स्कूल सेंट जॉर्ज कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। इनमें देश भर के 36 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा व तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आरंभ सेंट जॉर्ज कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य सिलवानुस करकेटा, सीनियर को-ओर्डिनेटर मार्क गोन्जाल्विस, कलचरल को-ओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व डिबेटिंग सोसाइटी के प्रेसीडेंट शुभाशीष गुप्ताने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शुभाशीष गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए ब्रदर मास्टरसन व ब्रदर सीजे बर्गिन के उत्कृष्ट साहित्यिक जीवन व उनके समर्पित व्यक्तित्व का उल्लेख किया। इस प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया गया। फाइनल राउंड में वाद-विवाद का विषय था- दिस हाउस अपोजिज द नरेटिव ऑफ हैविंग ऑन वन ट्रू कालिंग और परपज इन लाइफ। जिसमें फाइनल राउंड में सर्वश्रेष्ठ वक्ता द दून स्कूल के अभीर कोहली व मोस्ट प्रोमिसिंग स्पीकर दून स्कूल के आर्यमन शिल्सवाल व वसंत वैली स्कूल न्यू दिल्ली की मिराया सिंह को घोषित किया गया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में द दून स्कूल देहरादून को विजेता व सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी को उपविजेता घोषित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि 2011 बैच के मैनोराइट व प्रतिष्ठित लोकनीति, शासन और शिक्षा विशेषज्ञ ईशान शंकर तिवारी रहे। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज भी इस मंच पर आते हुए वे थोड़ी घबराहट महसूस कर रहे हैं। अंत में उप-प्रधानाचार्य सिलवानुस करकेटा ने सभी प्रतियोगी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रतियोगियों व उनके साथ आए शिक्षकों का आभार प्रकट किया व विजेताओं को बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवानुस करकेटा, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर को-ओर्डिनेटर मार्क गोन्जाल्विस, अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा स्टॉर्मी हजारिका व उनकी टीम के दिशा-निर्देशन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *