• Mon. Aug 24th, 2026

हर्षोल्लास से मनाई जायेगी महाराज अग्रसेन जयंती

ByJanwaqta Live

Aug 23, 2026

मसूरी,। अग्रवाल महासभा मसूरी की मॉल रोड पर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150वी जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
प्रथम नवरात्र 11अक्टूबर को आयोजित होने वाली जयंती के अवसर पर महाराजा जी को शॉल, माला पुष्प अर्पित कर आरती व प्रसाद वितरण पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों के सबन्ध में महासभा अध्यक्ष अनुज तायल द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों के अनुरूप सर्वसमाज के लिए जनहित में 16वाँ विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा, साथ ही अग्र समाज की विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ युवा प्रकोष्ठ विशेष साज सज्जा कर कार्यक्रम को भव्य रूप देंगे। मसूरी की विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संस्थाओं का नेतृत्व कर तन मन धन से जन सामान्य को सेवा प्रदान कर रहे अग्र बंधुओं को भी सम्मानित कर सराहा जाएगा। बैठक में महासभा अध्यक्ष अनुज तायल, महामंत्री संदीप अग्रवाल, मुख्य सलाहकार धन प्रकाश, कोषाध्यक्ष महेश गोयल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सोनल अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, विनेश संघल, नीरज अग्रवाल जय गोपाल, अनिल गोयल, दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनीष गोयल, योगिता गोयल सहित बड़ी संख्या में अग्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *