• Thu. Aug 27th, 2026

पालिका ने मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया

ByJanwaqta Live

Aug 26, 2026

मसूरी,। लाइब्रेरी से स्प्रिग रोड जाने वाले मार्ग पर पहाड़ी दरकने से रोड बंद हो गई। जिसके कारण इस क्षेत्र में जाने व आने वाले वाहनों को हाथी पांव गुरू नानक स्कूल रोड से करीब  पांच किमी घूम कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
लाइब्रेरी मोतीलाल नेहरू मार्ग से गुरू नानक स्कूल क्षेत्र में जाने वाला मार्ग रात्रि को पहाड़ी दरकने से आये मलवा व छोटे छोटे पेड़ गिरने से बंद हो गया। जिसके कारण इस क्षेत्र में रहने वालों सहित आस पास रूके पर्यटकों को लंबा सफर तय कर गंतव्य तक जाना पड़ा। इस क्षेत्र में कई होटल व रिसोर्ट सहित गुरू नानक स्कूल, मानव भारती स्कूल भी है, जिन्हें स्कूल जाने के लिए हाथी पांव मार्ग से होकर जाना पड़ा। वहीं होटलों में रूके पर्यटकों को भी लंबा रास्ता तय कर जाना पड़ा। सूचना मिलने पर नगर पालिका ने मौके पर जेसीबी भेज कर सुबह 11 बजे रोड से मलवा हटवा कर यातायात सुचारू किया। रोड पर मलवा आने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल ने बताया कि गत रात्रि को मार्ग बंद हुआ था जिस पर पालिका को सूचना दी गयी व पालिका ने जेसीबी भेज कर मार्ग से मलवा हटा कर यातायात सुचारू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *