• Tue. Sep 8th, 2026

मसूरी गोलीकांड के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया

ByJanwaqta Live

Sep 2, 2026

मसूरी,। शहीद स्थल पर मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों राय सिंह बंगारी, मदनमोहन ममगाई, धनपत, बलबीर नेगी, बेलमती चैहान, हंसा धनाई के परिजनों सहित डीएसपी उमाकांत त्रिपाठी के परिजनों का माल्यार्पण व शॉल भेट कर सम्मानित किया गया। हालांकि उमाकांत त्रिपाठी व मदन मोहन ममगाई के परिजन नहीं पहुंच पाये उनका सम्मान उनके निवास पर दिया जायेगा।
बाक्स-इस मौके पर राज्यआंदोलनकारी जय प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि हमारी पीढी ने राज्य बना दिया अब नई पीढी का दायित्व है कि वह यहां के जल जंगल जमीन को बचाये, जिस सपने को देखकर राज्य बनाया था भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने उसे भुला दिया। व राज्य के वजूद को समाप्त कर दिया। मसूरी की स्वास्थ्य सेवाये बदहाल है, पर्यटन का निदेशालय यहां से चला गया, एसडीएम दो दिन आता है, सचिवालय में जाते है तो वहां बाहरी राज्यों के वाहन नजर आते हैं, ब्यूरोक्रेट की मानसिकता पहाड़ के प्रति नहीं है। उकं्राद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि जिन लोगों ने राज्य के लिए शहादत दी आज उनका सपना चकनाचूर हो गया, आज जरूरत उस राज्य के निर्माण की है जिसके सपने आंदोलनकारियों ने देखे थे, लेकिन दुख है कि आंदोलनकारियों को इतिहास नहीं बन पाया। जो दुर्गति राज्य की हो रही है उसे बचाने के लिए आगे आना होगा। उक्राद का विजन उत्तराखंड को बचाने का है, मूल निवास समाप्त कर दिया। सुनील उनियाल गामा ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य बन गया लेकिन पलायन नहीं रूका, मातृशक्ति ने जवानी व पानी उत्तराखंड के काम आये इसको लेकर लड़ाई लड़ी थी लेकिन धीरे धीरे आगे बढ रहे है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि जिन आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड के लोगों को खुली हवा में सांस लेने का अवसर दिया उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं व राज्य के विकास में सभी आगे बढे व राज्य के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रवीद्र जुगराण ने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी के सपनों को पूरा करने के लिए लंबी लड़ाई है, अधूरे सपनों को पूरा करना है, संघर्ष की आवश्यकता है व सही दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने मसूरी में उमाकांत त्रिपाठी की प्रतिमा लगाने की मांग की व जहां वह रहते है पुलिस हास्टल का नाम उनके नाम पर रखा जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *