• Tue. Sep 8th, 2026

प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करते छात्र छात्राएं

ByJanwaqta Live

Sep 2, 2026

देहरादून,। शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड आंदोलन में मसूरी की भूमिका पर भाषण, कला, व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी जिसके पुरस्कार शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री के न आने पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए। भाषण प्रतियोगिता में ऋषिका खंडूरी कक्षा 12 निर्मला इंटर कालेज प्रथम, निसबा सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज कक्षा 10 द्वितीय, आदर्श कक्षा 11 राजकीय अटल उत्कृष्ट घनानंद इंटर कालेज तृतीय रहे, निबंध प्रतियोगिता में वंशिका कक्षा 8 निर्मला इंटर कालेज प्रथम, दिव्यांशी कक्षा 6 सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज द्वितीय व शगुन कक्षा 8 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किताबघर तृतीय रही। वहीं कला प्रतियोगिता में नक्श कक्षा 5 निर्मला इंटर कालेज प्रथम, रिदम कक्षा 4 सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज द्वितीय, व अंकित यादव कक्षा 5 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलडी तृतीय रहे। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों ने प्रतिभाग किया व निर्णायक की भूमिका उदित शाह, पूर्णिमा पंवार, बबीता कुकरेती, राजेश्वरी थपलियाल, जितेंद्र नवानी, शमशाद खान, मनोज ध्यानी, राजीव जोशी व अरविंद नेगी ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *