• Thu. Oct 15th, 2026

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद सीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

ByJanwaqta Live

Oct 3, 2026

देहरादून,। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अंतिम मतदाता सूची प्रति राजनैतिक दलों से साझा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया तथा उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *