• Thu. Oct 15th, 2026

एयरटेल दे रहा सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

ByJanwaqta Live

Oct 7, 2026

देहरादून,। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें पहले से भी अधिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं। 8 अक्टूबर, 2026 से ग्राहक इन नए पोस्टपेड प्लान्स के साथ हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे । इसके अलावा, उन्हें पहले से उपलब्ध सभी मौजूदा लाभ भी मिलते रहेंगे।
मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं। इसकी वैधता 5 दिन होगी। ग्राहकों को अपनी पसंद के समय पर 5-दिन वाले पैक को एक्टिवेट करने की पूरी सुविधा मिलती है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना और भी आसान हो जाता है। एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान के ग्राहकों के लिए मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा प्लान में शामिल प्रत्येक परिवार सदस्य को उपलब्ध होगी। मुफ्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग, एयरटेल पोस्टपेड प्लान में जोड़ा गया नया लाभ है, जो फास्ट लेन तकनीक के जरिए उत्कृष्ट अनुभव, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व धोखाधड़ी वाले लिंक से नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *