• Sun. Oct 18th, 2026

स्पीकर ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बनाई आकर्षक रंगोलियां

ByJanwaqta Live

Oct 17, 2026

 

कोटद्वार,। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित नवनिर्मित रेलवे स्टेशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं के साथ मिलकर आकर्षक रंगोलियां बनाई। इस अवसर पर छात्राओं एवं भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारत के मानचित्र, विकसित भारत की संकल्पना, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत जैसे विभिन्न विषयों पर सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। रंगोलियों के माध्यम से देश की प्रगति, राष्ट्रीय गौरव और विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशिबाला केष्टवाल, अनीता आर्या, सुनीता कोटनाला, कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, वरिष्ठ भाजपा नेता संग्राम सिंह भंडारी, सोनिया असवाल, लक्ष्मी रावत, हरि सिंह पुंडीर, रजनीश चैधरी, उर्मिला कंडारी, रजनी बिष्ट, आशा, प्रीति डंडरियाल, पूनम थापा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *