देहरादून,। आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूजिक सुनने और नए कंटेंट की खोज करने का जरिया बन गया है। ग्राहकों की इस व्यापक उपयोग संबंधी जरूरत को पूरा करने और अपनी सेवाओं के साथ इसे और बेहतर बनाने के लिए, एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को यूट्यूब प्रीमियम उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के जरिए ग्राहकों को बिना विज्ञापनों वाला यूट्यूब अनुभव मिलेगा, जिसमें शॉर्ट्स के साथ-साथ बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम का लाभ भी मिलेगा। ’नियम एवं शर्तें लागू।
