• Fri. Nov 6th, 2026

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली एडिशन की शुरुआत

ByJanwaqta Live

Oct 31, 2026

 

देहरादून,। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली एडिशन  28 अक्टूबर से शुरू हो गया है, जो ग्राहकों के लिए आकर्षक डील्स, एक्स्ट्रा बचत और अमेजन की अब तक की सबसे तेज डिलीवरी लेकर आया है। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन, होम एसेंशियल और रोजमर्रा की जरूरतों तक, ग्राहक हर प्रोडक्ट कैटेगरी में टॉप ब्रांड्स से बेमिसाल ऑफर्स पा सकते हैं। ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, जबकि प्राइम मेंबर्स को लाखों प्रोडक्ट्स के चुनिंदा सिलेक्शन पर अतिरिक्त 250 का कैशबैक मिलेगा।
यह दिवाली एडिशन हर कैटेगरी में ब्लॉकबस्टर डील्स से भरा हुआ है। 12 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट पाएं, और एप्पल, कैनन, सोनी व अन्य ब्रांड्स के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट पाएं। फैशन और ब्यूटी प्रेमी मोकोबारा, क्रॉक्स, स्केचर्स, लैक्मे, बिबा और गैप जैसे टॉप ब्रांड्स पर 80 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। घर के लिए, रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों पर 70।प्रतिशत तक की छूट है और निंजा, सेंचुरी, हीरो मोटोकॉर्प और बॉश जैसे ब्रांड्स के एक लाख से अधिक होम, किचन और आउटडोर्स प्रोडक्ट्स पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट है, साथ ही इको और फायर टीवी डिवाइसेज पर शानदार डील्स उपलब्ध हैं। दिवाली और धनतेरस से पहले अमेजन पे ने अमेजन डॉट इन पर चेकआउट के समय एक नया फाइनेंसिंग विकल्प शॉपिंग लोन भी शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *