• Mon. Nov 23rd, 2026

बाजार की विकास क्षमता का बेहतर लाभ उठाने का अवसर

ByJanwaqta Live

Nov 11, 2026

देहरादून,। जीव विज्ञान में जीवन चक्र के विपरीत, कंपनियां भी विकास और स्थिरता के विभिन्न दौर से गुजरती हैं। मिड कैप कंपनियां अपने कारोबारी जीवन चक्र के ऐसे चरण में होती हैं, जहां वे छोटी कंपनियों के शुरुआती दौर की चुनौतियों से सफलतापूर्वक आगे निकल चुकी होती हैं। इनमें शुरुआती पूंजी जुटाना और कारोबार के शुरुआती विकास से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना शामिल है। हालांकि, इन कंपनियों में अपनी बाजार स्थिति को बनाए रखने, मजबूत प्रतिस्पर्धी बढ़त के साथ काम करने और आगे बढने की पर्याप्त क्षमता होती है। साथ ही, ये इतनी बड़ी भी नहीं होतीं कि इनकी तेज विकास करने की क्षमता सीमित हो जाए। इस तरह मिड कैप कंपनियां तेजी से बढ़ते छोटे कारोबारों और स्थापित बड़ी कंपनियों के बीच निवेश का एक अच्छा अवसर प्रदान कर सकती हैं। मिड कैप शेयरों का स्थान लार्ज कैप और स्मॉल कैप शेयरों के बीच होता है। इनका वर्गीकरण आमतौर पर कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) के आधार पर किया जाता है। सेबी की परिभाषा के अनुसार, पूर्ण बाजार पूंजीकरण के आधार पर 101वीं से 250वीं रैंक वाली कंपनियां मिड कैप श्रेणी में आती हैं। मिड कैप फंड अपनी कुल निवेश राशि का कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सा मिड कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों में निवेश करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *