देहरादून,। 39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बहुउद्देशीय हॉल, परेड ग्राउंड में टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।
महिला टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल की टीम ने हरियाणा को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष टीम स्पर्धा के फाइनल में केरल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को शिकस्त दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दोनों फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, दमखम और बेहतर तालमेल का परिचय देते हुए खेल भावना की मिसाल पेश
