• Mon. Apr 27th, 2026

एक्टर अली खान पहुंचे पिरान कलियर, दरगाह पर चढ़ाई चादर

ByJanwaqta Live

May 6, 2018

कलियर, हरिद्वार : पिरान कलियर में बॉलीवुड एक्टर अली खान, शिखा बत्रा, और सोना खान ने दरगाह में पहुंचकर चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने दरगाह साबिर पाक में अमन शांति के लिए दुआ मांगी।

इस दौरान एक्टर अली खान ने उन्नाव और कठुआ कांड पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। एक्टर अली खान ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्म सरफ़रोश, खुदा गवाह, कोहराम, मां तुझे सलाम, इंडियन, अली बाबा 40 चोर जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *