• Fri. Jan 30th, 2026

मत्स्य किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत – जे सी शर्मा

Byjanadmin

Sep 15, 2018

बिलासपुर
मत्स्य विभाग 2022 तक प्रदेश के मत्स्य किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में विभाग लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव जगदीश चद्र शर्मा ने मत्स्य निदेशालय बिलासपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं जिसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए और विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को अपना कर स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए जिससे उन्हें उनके घर पर ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोबिंदसागर जलाश्य में मत्स्य सहकारी सभाओं में मछली व्यवसाय से जुडी सहकारी समितियों को खुली बोली प्रणाली को अपनाना चाहिए ताकि इस व्यवसाय में और पारदर्शिता लाई जा सके।
उन्होंने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग को इन योजनाओं की जानकारी के लिए पंचायत स्तर पर प्रयास करने होंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभाग की जानकारी मिल सके। उन्होंने विभाग द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों पर संतोष जताया।
इस अवसर पर सतपाल मैहता, निदेशक एवं प्रारक्षी, मत्स्य ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य सुशील जर्नारथा, सहायक निदेशक मत्स्य (20 सूत्रीय) हमीर चंद, सहायक निदेशक मत्स्य चंचल ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *