शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वायु सेना ने पॉयलट कार्तिक ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह मण्डी जिले की तहसील लडभड़ोल की मटेहर पंचायत के लाहला गांव से सम्बन्ध रखते थे।
23 वर्षीय कार्तिक ठाकुर हैदराबाद में सेवारत थे और प्रशिक्षण के लिए कोलकात्ता गए थे, जहां एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
