• Tue. Jun 30th, 2026

पुलिस कांसटेबलों को बाहरी जिलों में बदलने की कोई योजना नहीः बी.के. अग्रवाल

Byjanadmin

Sep 26, 2018


जिला कैडर के हैं ये कर्मचारी

शिमला

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) बी.के. अग्रवाल ने कुछ समाचार पत्रों में गृह जिला में डटे पुलिस जवानों को बाहर तैनात करने की तैयारी सम्बन्धी प्रकाशित समाचार को तथ्यों के विपरित करार दिया है।
श्री बी.के. अग्रवाल ने आज यहां स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की अपने गृह जिले में तैनात कांसटेबलों तथा हैड कांसटेबलों को बाहरी जिलों में नियुक्त करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांसटेबल तथा हैड कांसटेबलों का जिला कैडर है, ऐसे में उन्हें बाहरी जिलों में तैनात नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कांसटेबलों तथा हैड कांसटेबलों की तैनाती सम्बन्धी कोई जानकारी नहीं मांगी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुलिस विभाग में तैनात कांसटेबलों को बाहरी जिलों में तैनात करने सम्बन्धी समाचार पूरी तरह से तथ्यहीन व भ्रामक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *