• Sun. Apr 19th, 2026

आचार्य देवव्रत ने तिब्बती समुदाय को लोसर की बधाई दी

Byjanadmin

Feb 5, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्यपाल आचार्य देवव्रत से आज राजभवन में तिब्बती समुदाय के लोगों ने भेंट की। राज्यपाल ने अवसर पर तिब्बती समुदाय को पारंपरिक नववर्ष लोसर जो आज से आरम्भ होता है, की बधाई दी।
आचार्य देवव्रत ने कहा ‘मैं नववर्ष लोसर के अवसर पर आप सभी के खुशहाल व समृद्ध वर्ष की कामना करता हूं और आशा जताई कि यह वर्ष सभी के जीवन में खुशी, उत्साह और नई उमंग लाएगा और हम विश्व शांति की दिशा में आगे बढ़ेंगे’।
उन्होंने कहा कि कि तिब्बती भाइयों के साथ हमारा आपसी भाईचारा और सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि हमारी परम्पराएं, संस्कृति और सभ्यताएं समान हैं और यह समन्वय पूरी दुनिया को प्रेम का संदेश देगा। उन्होंने धर्म गुरु दलाईलामा जी के लंबे जीवन की भी प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *