• Mon. Apr 20th, 2026

‘‘हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में मनाया अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’’

Byjanadmin

Feb 22, 2019


जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में 21 फ रवरी, वीरवार को अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें विद्यालय हिन्दी अध्याापिका श्रीमती मधुबाला ने छात्रों को इसके बारे में जानकारी दी उन्होंनें कहा कि भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और संस्कृतिक संगठन दयूनेस्को½ द्वारा प्रतिवर्ष 21 फ रवरी को अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाए जाने की घोषणा आम सभा में 1999 में की गई। भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए फ रवरी 2000 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है। अत: अपनी मातृभाषा हिन्दी का हमें सम्मान पूर्वक प्रयोग करना चाहिए एवं अपनी बोलियों को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत्त रहना चाहिए, ताकि हम आने वाली पीढ़ी को मातृभाषा रूपी संस्कार को उपहार के रूप में दे सकें। छात्रों ने अध्यापिका की बात को आत्मसात करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नैना लखनपाल ने सभी छात्रों को मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *