इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में
पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को जबकि 19 मई को आखिरी और सातवें चरण का मतदान
23 मई को वोटों की गिनती होगी
जनवक्ता
नई दिल्ली:
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा, जबकि 19 मई को आखिरी और सातवें चरण का मतदान होगा। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रथम चरण के चुनाव में 91 लोकसभा सीटों, दूसरे चरण के चुनाव में 97 लोकसभा सीटों, तीसरे चरण में 115 सीटों, चौथे चरण में 71, पांचवें चरण में 51, छठे चरण में 59 और सातवें चरण में 59 सीटों पर चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण 18 अप्रैल को, तीसरा चरण 23 अप्रैल को, चौथा चरण 29 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनावों का पांचवां चरण 6 मई को, छठा चरण 12 मई को और सातवां तथा अंतिम चरण 19 मई को होगा।
चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे, जम्मू कश्मीर में नहीं होंगे
ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे विधानसभा चुनाव। जम्मू-कश्मीर में अभी विधानसभा चुनाव नहीं होंगे।
यूपी का चुनावी कार्यक्रम
यूपी फेज 1: 11 अप्रैल को 8 सीटें
यूपी फेज 2: 18 अप्रैल को 8 सीटें
यूपी फेज 3: 23 अप्रैल को 10 सीटें
यूपी फेज 4: 29 अप्रैल को 13 सीटें
यूपी फेज 5: 6 मई को 14 सीटें
यूपी फेज 6: 12 मई को 14 सीटें
यूपी फेज 7: 19 मई को 13 सीटें
यूपी, बिहार, बंगाल में 7 चरणों में मतदान
यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में, जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र में 4 चरणों में, असम और छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में, कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान और त्रिपुरा में 2 चरणों में मतदान।
यहां एक चरण में चुनाव
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान, दादर नगर हवेली, दमन में एक चरण में चुनाव होंगे।
पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान
पहले चरण में 91 सीट, दूसरे चरण में 97 सीट, तीसरे चरण में 115, चौथे चरण में 71, पांचवें चरण में 51, छठे चरण में 59 और सातवें चरण में 59 सीटों पर मतदान।
18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान।
तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को। चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को। पांचवा 6 मई को, छठा 12 मई को और सातवां 19 मई को।
सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव: चुनाव आयोग
11 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव। 23 मई को वोटों की गिनती।
बिना पैन कार्ड के उम्मीदवारी रद्द होगी: चुनाव आयोग
सभी उम्मीदवारों को सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी देनी होगी। सोशल मीडिया पर विज्ञापन की निगरानी होगी। सोशल मीडिया पोस्ट को आचार संहिता के तहत कवर किया जाएगा।
पूरी चुनावी प्रक्रिया की वीडियग्राफी की जाएगी: चुनाव आयोग
EVM की मूवमेंट पर GPS से नजर रखी जाएगी। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए ऐप।
चुनाव से पहले केंद्रीय पुलिस बल पेट्रोलिंग करेगी: चुनाव आयोग
वोटिंग से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर से चुनाव प्रचार नहीं होगा।
फोटो मतदाता पर्ची वितरित की जाएगी: चुनाव आयोग
मतदान से कम से कम 5 दिन पहले सभी पंजीकृत मतदाताओं को फोटो मतदाता पर्ची वितरित की जाएगी।
EVM में उम्मीदवार की तस्वीर भी होगी: चुनाव आयोग
सभी पोलिंग स्टेशन पर VVPAT मशीन होगी
99.3% के पास वोटर आईडी कार्ड है: चुनाव आयोग
इस साल 10 लाख मतदान केंद्र होंगे। 2014 में 9 लाख मतदान केंद्र थे। चुनाव को लेकर गृह मंत्रालय से सात दौर की वार्ता हुई है।
साभार Timesnownews.com

