• Tue. Apr 28th, 2026

प्रकृति का हमें शोषण नहीं अपितु दोहन करना होगा – राजेश्वर गोयल

Byjanadmin

Jun 5, 2019

पर्यावरण को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी

अपने हित के लिए भी होती है पर्यावरण संरक्षण जागरूकता

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
पर्यावरण दिवस मनाने के साथ-साथ यह दिवस सभी के लिए चिन्तन करने का भी दिन है कि पर्यावरण संरक्षण कैसे किया जाए ताकि मानव जीवन सुरक्षित हो सके। यह बात उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रकृति द्वारा धरती पर संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे, वायु, जल, जमीन और जंगल दिए हैं इसलिए प्रकृति द्वारा प्रदान की गई इन चीजों का हमें शोषण नहीं अपितु इनका दोहन करना होगा और पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कूड़ा कचरा इत्यादि जलाने पर पूर्णतयाः रोक लगाने पर आमजन को जागरूक करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता समाज के साथ-साथ अपने हित के लिए भी होती हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम हवा प्रदूषण रखी गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण शांतीपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक है और पर्यावरण का दूषित होना एक गंभीर और चिंता का विषय है। जिसके बारे में प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर बच्चों को जानकारी होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण ंसरक्षण करना एक महत्वपूर्ण विषय है और आमजन को पर्यावरण को कैसे बचाया जाए और इसे सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक होना होगा ताकि धरती पर जीवन के अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए प्रकृति का संतुलन सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक से आगे आने का आहवान किया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता प्रदूषण नियत्रंण रमेश नड्डा ने वायु प्रदूषण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया और अग्निशमन विभाग से धनी राम ने आग से सुरक्षा पाने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर एडीएम राजीव कुमार, मुख्य चिकित्या अधिकारी प्रकाश दडोच, एएसपी भागमल, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा सुदर्शन कुमार, प्रधानाचार्य राजीव भारद्वाज, प्रधानाचार्य अरूण गौतम, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, विज्ञान सुपरवाईजर अमृत महाजन के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापक उपस्थित रहे। इस मौके पर उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने विभिन्न स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा रैली और साईल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विजन कान्वेंट स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या, दयानंद हाई स्कूल, डीएवी स्कूल, मांउट कार्मल पब्लिक स्कूल, गलारी पब्लिक स्कूल, नर्सिंग स्कूल बिलासपुर, कौल वैली नर्सिगं स्कूल तथा एसवीएम कन्या स्कूल के छात्रों द्वारा पोस्टरों, नारों तथा बेनरों के माध्यम से शहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा लघु नाटकों का भी मंचन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में गलोरी पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष सिंह, प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र के जाबर थापा द्वितीय तथा डीएवी स्कूल के अकशेष राजपूत तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की निधी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र के जाबर थापा द्वितीय तथा गलारी पब्लिक स्कूल के तरूण चैहान तीसरे स्थन पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में डीएवी के शिवांग प्रथम, गलोरी स्कूल की महल द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या की प्रांजल कौशल तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र के प्रतीक शर्मा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा की चित्ररेखा द्वितीय तथा विजन कान्वेंट स्कूल के पारूल तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार नाटक प्रतियेगिता में गलोरी पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ईको क्लब में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरनोड़ा को प्रथम विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा और सोलग जुरासी ईको क्लब संयुक्त रूप से द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडगांव के ईको कल्ब को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्रों को बधाई दी तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को भी प्रेरित करने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *