• Fri. Apr 24th, 2026

सेव लाइफ मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Byjanadmin

Jun 7, 2019

शिविर में कुल मिलाकर 40 यूनिट रक्त दिया गया

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
रोटरी टाउन हॉल माल रोड में सेव लाइफ मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । सेव लाइफ मिशन के संयोजक पुनीत सूद एवं सहसंयोजक सुदीप ने बताया कि आज के दिन को सेव लाइफ मिशन ने रक्तदान दिवस के रूप में मनाया और रक्तदान को लेकर जागरूकता मुहिम का शुभ आरंभ किया यह मुहिम 14 जून तक चलेगी इसमें कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे । रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिमला शहरी की एसडीएम नीरज चांदला उपस्थित रही , रक्तदान शिविर में यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी बठिंडा ने सहयोग किया इस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर में कुल मिलाकर 40 यूनिट रक्त दिया गया और पूरे शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया । यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी ने कई प्रकार के कार्यक्रम कर रक्त दान करने को जनता को प्रेरित किया जिसमें मैजिक शो पंजाब का भांगड़ा एवं नुक्कड़ नाटक जैसे कई कार्यक्रम सांझा किए गए। सेव लाइफ मिशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि 14 जून को रिज पर महा रक्तदान शिवर का आयोजन किया जाएगा जोकि रक्तदान जागृत करने वाली इस मुहिम का समापन कार्यक्रम होगा उन्होंने शिमला की प्रबुद्ध जनता से विनम्र निवेदन किया की रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *