• Fri. Apr 24th, 2026

राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा0 डेजी ठाकुर बिलासपुर में

Byjanadmin

Jun 7, 2019

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सुनी शिकायतें

8 मामले आपसी समझौते से किए बंद

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा0 डेजी ठाकुर ने जिला बिलासपुर में घरेलू हिंसा तथा अन्य प्रताड़नाओं की शिकार महिलाओं की उपायुक्त कोर्ट में सुनवाई की। उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग द्वारा जिला बिलासपुर में घरेलू हिंसा तथा अन्य प्रताड़नाओं की शिकार 32 मामलों को सम्मन किया गया था। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान 24 वादी-प्रतिवादी उपस्थित हुए जिसमें से 8 मामले को आपसी समझौते के द्वारा बंद कर दिए गए। उन्होंने बताया कि शेष मामलों को पुनः सम्मन जारी किए जाएंगे ताकि उनका भी निपटारा सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर जिले में प्रत्येक माह इस प्रकार के कोर्ट का आयोजन किया जाता है ताकि विभिन्न हिंसाओं से प्रताड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनका निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदुवाला, लाॅ आफिसर अनुज वर्मा, अधीक्षक मोहन सिंह राव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *