• Wed. Apr 22nd, 2026

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट

Byjanadmin

Jun 7, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में भेंट की तथा उन्हें लोकसभा चुनावों में भाजपा की अप्रत्याशित एवं प्रचंड जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को देश की बागडोर दूसरी बार संभालने के लिए भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने हिमाचल के विभिन्न मुद्दो पर प्रधानमंत्री से विचार-विमर्श किया तथा उन्होंने प्रधानमंत्री को धर्मशाला में सितम्बर माह में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के सम्बन्ध में भी जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री को इस विशाल आयोजन का शुभारम्भ करने के लिए आमंत्रित किया। नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया कि वह इस आयोजन के लिए हिमाचल आने का प्रयास करेंगें। इस अवसर पर मुख्य सचिव बी.के.अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *