• Wed. Apr 22nd, 2026

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से हाटी समुदाय के लिए जनजातीय दर्जे की मांग की

Byjanadmin

Jun 8, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें गृह मंत्रालय का कार्यभार सम्भालने और लोकसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गीरी-पार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय का दर्जा प्रदान करने का आग्रह किया ताकि इस समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके और उन्हें विकास के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा सकें। उन्होने राज्य के लिए एक और महिला आईआरबी बटालियन स्वीकृत करने के लिए भी अनुरोध किया। अमित शाह ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव बी.के अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *