• Fri. Apr 17th, 2026

मुख्यमंत्री की रक्षा मंत्री से भेंट, प्रदेश के लिए हिमायलन रेजीमेंट की मांग

Byjanadmin

Jun 8, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उन्हें पदभार सम्भालने पर बधाई दी और प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जय राम ठाकुर ने राज्य के लिए सेना में एक हिमालयन रेजीमेंट प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सैनिकों और अधिकारियों की वीरता को देशभर में जाना जाता है और बड़ी संख्या में प्रदेश के युवा सेना अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से मण्डी जिले में सुरक्षा की दृष्टि से प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह हवाई अड्डा बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अवगत करवाया कि हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है और आग्रह किया कि शेष औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाए। राजनाथ सिंह ने शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और उनके ध्यान में लाए गए चर्चा मुद्दों विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *