पटना बिहार में नालंदा और बेगूसराय में एक-एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद आज इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 23 हो गई। नालंदा के सिविज सर्जन राम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में जिले से 30 लोगों के रक्त का नमूना जांच के लिए पटना के राजेंद्र मोमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरएमआरआई) भेजा गया था। आज सुबह आई रिपोर्ट में जिले के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।
श्री सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक जिले में सिलाव थाना क्षेत्र के सबैत गांव का रहने वाला है। वह करीब दो सप्ताह पूर्व दुबई से अपने गांव आया था। इसके बाद उसे गांव में ही चरंटाइन में रखा गया था। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे पटना भेजने की तैयारी की जा रही है।
बिहार में कोरोना से संक्रमित हुए 23
