• Tue. Jan 20th, 2026

गंगा मां की रसोई भंडार का गरीबों को राशन वितरण ग्यारहवें दिन भी निरन्तर जारी रहा 

ByJanwaqta Live

Apr 13, 2020
हरिद्वार। देवभूमि बधिर एसोसिएशन और सहयोगी संस्था कदम फाउंडेशन के तत्वावधान मे आयोजित गंगा मां की रसोई भंडार के स्वयंसेवको ने आज ग्यारहवे दिन भी लगातार राशन सामग्री वितरित की। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं गंगा मां की रसोई भंडार के कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा और कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन राजवंश ने असहाय एवं गरीबो के साथ साथ मूक बधिरजनो एवं दिव्यांगजनो को भी राशन सामग्री वितरित की। संदीप अरोड़ा स्वयं मूक बधिर होने पर भी ग्यारह दिनो से लगातार सेवा कार्य मे लगे हुए हैं।
वे कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन से आर्थिक और भौतिक संकट मे फंसे गरीबो, राहगीरो, यात्रियो, स्थानीय पीड़ितांे के साथ साथ मूक बधिरजनो एवं दिव्यांगजनो को भी राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। आज संदीप अरोड़ा ने जगजीतपुर मे दिव्यांगजनो को राशन सामग्री वितरित की और नवीन राजवंश ने संदेश नगर मे गरीब और असहायो को राशन बांटा। कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा ने कहा कि गरीबो और मजदूरो के साथ साथ लॉक डाउन से मूक बधिरजन और दिव्यांगजन भी अछूते नही है, उनके भी घर मे राशन की किल्लत पड़ गई है। नवीन राजवंश ने कहा कि गंगा मां की रसोई भंडार ने कई गरीब मूक बधिरजनो और दिव्यांगजनो की मदद की, आगे भी मदद जारी रहेगा। अनीता अनेजा ने कहा कि मूक बधिरजन हर कार्य करने मे सक्षम है और धर्म का कार्य बखूबी कर रहे है। यह समाज के लिए एक मिसाल है। सक्षम लोगांे को इनसे प्रेरणा लेकर आर्थिक संकट मे फंसे लोगो की मदद कर सेवा धर्म निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *