• Mon. Apr 20th, 2026

अर्जुन रामपाल बनेंगे दलित योद्धा?

ByJanwaqta Live

Apr 20, 2020

Bollywood: मॉडलिंग से बॉलिवुड में अपनी एक मजबूत जगह बना चुके ऐक्टर अर्जुन रामपाल अब सशक्त भूमिकाएं निभाने पर ध्यान दे रहे हैं। पिछली बार अर्जुन ने जेपी दत्ता की वॉर ड्रामा फिल्म पलटन में एक आर्मी ऑफिसर की सशक्त भूमिका निभाई थी। अब खबर आ रही है कि इतिहास में दर्ज भीमा कोरेगांव की मशहूर लड़ाई पर फिल्म बनने जा रही है जिसमें अर्जुन महार कम्यूनिटी के बहादुर योद्धा के किरदार में होंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव होगा। यह फिल्म अंग्रेजों और पेशवा बाजीराव द्वितीय के बीच हुए भीमा कोरेगांव युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म में अर्जुन रामपाल महार कम्यूनिटी के लीडर के किरदार में दिखाई देंगे। इतिहास में दर्ज यह लड़ाई 1 जनवरी 1818 में हुई थी जिसमें 28 हजार की पेशवा की सेना को 800 मराठा दलितों की सेना ने हरा दिया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का डायरेक्शन आशु त्रिखा करेंगे।
महाराष्ट्र के दलित समाज में आज भी इस युद्ध में महार योद्धाओं को मिली जीत को दलित समाज सेलिब्रेट करता है। दलित समाज के लिए यह घटना उन पर पेशवा द्वारा किए गए जातिगत उत्पीडऩ और अन्याय पर जीत का प्रतीक है। इस मौके पर दलित समाज के लोग भीमा कोरेगांव में इक_े होकर इस लड़ाई में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इक_े होते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन रामपाल इस ऐतिहासिक घटना पर बनने वाली फिल्म के साथ कितना न्याय कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *