• Mon. Apr 20th, 2026

तुलाज इंस्टीट्यूट ने किया नॉर्थ ईस्ट फ्रेशर्स मीट का आयोजन

ByJanwaqta Live

Feb 25, 2021

देहरादून तुलाज इंस्टिट्यूट ने आज नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के लिए वार्षिक फ्रेशर्स मीट की मेजबानी करी। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश, आसाम, मणिपुर, मेघालया, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, शिलांग और त्रिपुरा के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, अरुणाचल प्रदेश के कंगकुनम दाई को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया, जबकि नागालैंड की हिवि आई चिशी को मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी निदेशक तुलाज इंस्टिट्यूट सिल्की जैन मारवाह और गेस्ट ऑफ हॉनर के रूप मे निदेशक तुलाज ग्रुप रौनक जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर रैंप वॉक करी। छात्रों ने इस अवसर के दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं। दिन के दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बी.टेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए, बीएससी एग्रीकल्चर और पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 120 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीआर अधिकारी नॉर्थ ईस्ट दीपक बहुगुणा भी उपस्थित रहे।
——————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *