• Tue. Feb 3rd, 2026

सीएम त्रिवेंद्र ने गोलू देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

ByJanwaqta Live

Jan 28, 2021

अल्मोड़ा: दो दिवसीय अल्मोड़ा भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रातः चितई में स्थित गोलू देवता मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे अल्मोड़ा प्रवास पर आते है तो चितई मन्दिर में गोलू देवता के दर्शन जरूर करते है। मन्दिर पहुॅचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की व मन्दिर परिसर का भ्रमण करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *