• Wed. Jan 28th, 2026

जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए

ByJanwaqta Live

Jan 14, 2021

देहरादून मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सर्दी को देखते हुए कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता द्वारा पथरी बाग चैक पर जरूरतमंद लोगों को कंबल और प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सर्दी और शीतलहर देखते हुए कंबल और गर्म वस्त्र मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चैहान, क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार रंजीत भंडारी बबली रावत पूनम मर्सी मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी वरिष्ठ भाजपा नेता गोपालपुरी सुभाष  बालियान नीटू कंबोज राहुल चैहान वैजयंती माला, राजेश ठाकुर, लालचंद वर्मा, युवा मोर्चा के सोनू सरदार सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *