• Mon. Feb 2nd, 2026

सरिता डोभाल देहरादून की एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार एसपी देहात बने

ByJanwaqta Live

Jan 25, 2021

देहरादून: एएसपी सरिता डोभाल को देहरादून की नई एसपी सिटी और स्वतंत्र कुमार को एसपी देहात बनाया गया है। एएसपी सरिता डोभाल देहरादून की दूसरी महिला एसपी सिटी होंगी। वह अभी तक इंटेलीजेंस में तैनात थीं। वहीं, एसटीएफ में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे स्वतंत्र कुमार को एसपी देहात की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी सिटी श्वेता चैबे को दो साल के कार्यकाल के बाद विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें पुलिस मुख्यालय में एसपी कानून व्यवस्था पद भी दिया गया है। एसपी श्वता चैबे के जाने के बाद उनकी जगह जिम्मेदारी एएसपी सरिता डोभाल संभालेंगी। डोभाल देहरादून में एसपी देहात रह चुकी हैं। नई एसपी सिटी का कहना है कि उनकी प्राथिमिकताएं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की होगी। इनके साथ ही देहरादून के एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद का भी तबादला किया गया है।
प्रकाश चंद अब पुलिस मुख्यालय में एएसपी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्थान पर हरिद्वार के एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह को अब यातायात पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसपी देहात परमेंद्र डोभाल को भी दून से हरिद्वार का एसपी देहात बनाया गया है। उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी स्वतंत्र कुमार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *