• Mon. Apr 20th, 2026

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखे जलने की समय सीमा मात्र 35 मिनट की

ByJanwaqta Live

Dec 29, 2020

हरिद्वार: मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग देहरादून के कार्यालय ज्ञाप के क्रम में राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली में दायर मूल आवेदन में  अधिकरण द्वारा दिनांक 01.12.2020 को वायु प्रदूषण एवं कोविड-19 के दृष्टिगत पटाखों के विक्रय, जलाने के सम्बन्ध मंे निर्गत दिशा-निर्देश के प्रस्तर-32 के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा नववर्ष हेतु जनपद हरिद्वार हेतु निर्गत निर्देशानुसार नववर्ष पर केवल ग्रीन क्रेकर्स का विक्रय किया जाएगा। जनपद हरिद्वार के नगरीय सीमा क्षेत्रों में पटाखा जलाने की अवधि रात्रि 11ः55 से मध्यरात्रि 12ः30 (35 मिनट) तक होगी। जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *