• Fri. Apr 10th, 2026

भ्रष्टाचार पर उपदेश न दे कांग्रेसः भगत

ByJanwaqta Live

Dec 18, 2020

देहरादून, आजखबर। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर उपदेश के बजाय आत्मावलोकन की जरुरत है। कांग्रेस को इस बात पर मंथन करने की जरूर आवश्यकता है की आखिर वह क्यों सरकार में होने के बावजूद 11 पर सिमट कर रह गयी। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह चैहान के आरोपो पर पलटवार करते हुए श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में आबकारी, खनन तथा सभी विभागों में हुए घोटालो की तस्वीर सामने आयी थी और जनता ने अराजकता का राज देखा था। भाजपा सरकार के चार साल पुरे होने को है लेकिन अभी तक भ्रष्टाचार का  एक भी मामला सामने नही आया है।
इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जीरो टॉलरेन्स की नीति है। सरकार ने अभी तक भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी मुलाजिम को बचाने की कोशिश नही की नाही दोषियों को बख्शा गया है त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में सरकार पूर्ण पारदर्शिता व जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर चल रही है। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस नेपथ्य की ओर जा रही है इसलिए कांग्रेस अपने वजूद को बचाने के लिए रचनात्मक विपक्ष के बजाए विरोध की राजनीति कर रही है। जबकि कांग्रेस में गुटबाजी के हालात जगजाहिर है। कांग्रेस में फिलहाल 3 संगठन चल रहे है जिसमे एक राजीव भवन से, दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जाखन स्थित आवास से व तीसरा हल्द्वानी से नेता प्रतिपक्ष चला रही है। सभी अपने नंबर आगे करने के फेर में सरकार पर आरोपो की झड़ी लगा रहे है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। बहुमत की सरकार डरती नही है क्योकि उसे जनता का समर्थन हासिल होता है। बेहतर होगा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खुद के कार्यकाल को देखे। भाजपा को सदन से लेकर आमजन की अदालत में पूरा समर्थन है और कांग्रेस के नाकारापन के कारण राज्य की जो दुर्गति हुई है भाजपा अभी उसे संवारने में लगी है। कांग्रेस को जनता दोबारा सबक सिखाने के मूड़ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *