• Thu. Jan 22nd, 2026

देहरादून जू में उमड़े लोग, वन्य जीवों का किया दीदार

ByJanwaqta Live

Dec 13, 2020

देहरादून: रविवार को स्थानीय व बाहरी पर्यटकों का हुजूम देहरादून चिड़ियाघर में उमड़ पड़ा। पर्यटकों ने गुनगुनी धूप में वन्य जीवों का दीदार लिया। पूरे दिन चिड़ियाघर में 2378 पर्यटकों ने सैर-सपाटा किया। सुबह-शाम ठंड और दिन में चटख धूप के बीच पर्यटकों ने छुट्टी का भरपूर लुत्फ उठाया।
चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया कि अक्टूबर में चिड़ियाघर दोबारा खुलने के बाद से ही यहां पर्यटकों की अच्छी आमद है। खासकर सप्ताह अंत में यहां पर्यटक बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस रविवार को यहां डेढ़ गुना अधिक पर्यटक पहुंचे। चिड़ियाघर के रेंजर मोहन सिंह रावत ने बताया कि यहां टिकट काउंटर से लेकर अन्य परिसरों में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। बाहरी पर्यटक मसूरी जाते हुए मालसी स्थित चिडियाघर में भी समय बिता रहे हैं। यहां चिल्ड्रन पार्क, सर्पेंटाइन, फिश एक्वेरियम और कैक्टस गार्डन में पर्यटक खूब उमड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *