• Sun. Apr 19th, 2026

ऑनलाइन लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, अंशिका रहीं अव्वल

ByJanwaqta Live

Nov 16, 2020

विकासनगर: राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर की ओर से लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने के लिए ऑनलाइन लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अंशिका तोमर ने प्रथम स्थान पर रहीं।
स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में पूरे उत्तराखंड से 102 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिन्होंने अपनी लोक संस्कृति को दर्शातें हुए फेसबुक ओर यूट्यूब पर अपनी प्रस्तुतियों की क्लिप लोड की। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने अंशिका तोमर को प्रथम, अदिती मिश्रा को द्वितीय ओर दीपिका को तृतीय स्थान पर चुना। जिन्हें स्कूल प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन पुरस्कृत भी किया गया। इनके अतिरिक्त प्रज्ञा मिश्रा, सानवी चैहान, नियती कांडपाल, आराध्या शर्मा, कनिका तोमर, काशवी शर्मा और निकिता तोमर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ऑनलाइन प्रतियोगिता में सेवानंद शर्मा, सुबोध डिमरी, सुरेन्द्र कुमार, कुलआनंद जोशी, अंतराम नेगी, एसएन शर्मा, नंदलाल भारती, अनिल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *