• Thu. Jan 29th, 2026

पूर्व एम.एल.सी. ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया

ByJanwaqta Live

Jan 17, 2021

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, ने उत्तर प्रदेश के पूर्व एम.एल.सी. एवं शिक्षक राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले ओम प्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।
अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने श्री शर्मा के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व0 ओम प्रकाश शर्मा ने पार्टी के कठिन से कठिन दौर में पार्टीजनों की हौसला अफजाई कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक स्तम्भ खो दिया है। उन्होंने कहा कि स्व0 ओम प्रकाश शर्मा ने शिक्षक राजनेता के रूप में उत्तर प्रदेश में 7 बार एम.एल.सी. रहते हुए निःस्वार्थ भाव से पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम किया। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री संजय पालीवाल, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, पी.के. अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नवीन पयाल, महंत विनय सारस्वत, शिल्पी अरोड़ा, पूनम भगत, संदीप चमोली आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *